ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्यमुख्य समाचार

आज से गौरव दिवस समारोह की शुरूआत, दौड़ में लोगों ने दिखाया जोश

भोपाल। MP Bhopal Gaurav Divas: मध्यप्रदेश की राजधानी में 4 जून को भोपाल गौरव दिवस (Bhopal Gaurav Divas) मनाया जाएगा। जिसकी शुरूआत आज गौरव दौड़ (Gaurav Daud) से हो गई है। सुबह 6:30 बजे शुरू हुई इस दौड़ का शुभारंभ सीएम शिवराज ने हरी ​झंडी दिखाकर किया। जिसमें करीब साढ़े चार हजार लोग शामिल हुए।

4 जून को गौरव दिवस समारोह

4 जून को भोपाल गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत आज गौरव दौड़ के साथ हो गई है। इसके लिए भोपाल की बड़ी झील पर वाटर कार्निवल भी शुरू हो गया है। आपको बता दें इसी के अंतर्गत आज बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में कई कार्यक्रम होंगे। यहां पांच दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हो रहा है। 4 जून को होने वाले कार्यक्रम में कला, संस्कृति,फूड स्टॉल और खेलों से जुड़े काई कार्यक्रम होंगे।

आज प्रात: भोज ताल वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा से भोपाल गौरव दौड़ CM ने झंडी दिखा कर रवाना की। इसमें भोपाल के नागरिक विशेषकर युवाओं द्वारा उत्साह से हिस्सा लिया गया। राजा भोज प्रतिमा से भोपाल बोट क्लब तक लगभग 3 किलोमीटर भोपाल गौरव दौड़ में असंख्य नागरिक शामिल हुए।

M चौहान ने नागरिकों को भोपाल गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भोपाल देश के स्वतंत्र होने के समय 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र नहीं हुआ। तब तत्कालीन नवाब ने भारतीय संघ में भोपाल रियासत के विलय से इनकार कर दिया था। इसके लिए नागरिकों को संघर्ष करना पड़ा और विलीनीकरण आंदोलन के फलस्वरुप अनेक सेनानियों के बलिदान के बाद ही भोपाल एक जून 1949 को स्वतंत्र हुआ। रायसेन जिले के बोरास में इस आंदोलन में युवा शहीद भी हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलीनीकरण आंदोलन के शहीद सेनानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, कमिश्नर भोपाल संभाग श्री माल सिंह, कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button