ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

कांग्रेस ने जारी की 43 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जानिए अथानी और कोलार सीट से किसे मिला टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अथानी विधानसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को टिकट मिला है। ये हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं कोलार सीट कोथूर जी मंजूनाथ को दी गई है।

लक्ष्मण सावदी ने टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने उन पर निशाना साधा और कहा कि जल्द ही कांग्रेस उन्हें उनकी जगह दिखाएगी।

कर्नाटक में 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राकांपा

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 40 से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। पवार ने कर्नाटक चुनाव के लिए राकांपा की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। राकांपा के इस कदम को राष्ट्रीय दल का अपना खोया दर्जा वापस पाने की राकांपा की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। मालूम हो कि गोवा, मेघायल और मणिपुर में चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद राकांपा का राष्ट्रीय दल का दर्ज खत्म कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button