ब्रेकिंग
4,80,976 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश पर, करोड़ों खर्च कर चमकाए जा रहे , मंत्री-नेता के बंगले दोनों सदनों में पास हुआ, वक्फ संशोधन बिल, सरकार ने पार की अग्निपरीक्षा भोपाल में समर्थन,वक्फ बिल को,मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब होंगे 'सांदीपनि स्कूल' मप्र के 17 धार्मिक नगरों में मंगलवार से शराबबंदी लागू। मुख्यमंत्री मोहन यादव CM मोहन यादव का जन्मदिन आज; PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश, किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 15 साल से ज्यादा पुरानी गाडिय़ों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। गाड़ियों पर लगेगा बैन, मोहन सरकार ने द... सांची दूध में मिलावट, सिंथेटिक दूध, डेयरी में बड़ी मात्रा में बन रहा था दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता
मध्यप्रदेश

बादल छंटने से भोपाल में तपिश बढ़ी जबलपुर शहडोल में वर्षा के आसार

भोपाल। अलग–अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आने लगी है। इससे जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं–कहीं वर्षा होने की संभावना बन गई है। उधर शेष क्षेत्रों में नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। इसके चलते धूप में तल्खी बढ़ने लगी है। शनिवार को राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। उसके बाद बादल छाने से तापमान में कमी दर्ज होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की स्थिति बनी हुई है।

उधर शेष क्षेत्रों में नमी कम होने लगी है। इस वजह से बादल छंट गए हैं। इसके चलते धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर बादल छाने के कारण तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी। उधर शुक्रवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button