ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

गर्मियों में खूब चलाएं एसी-कूलर कम आएगा बिजली बिल बस फॉलो करें ये टिप्स

गर्मी का मौसम आ गया है। नतीजतन घरों में पंखे, एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ गया है। साथ ही बिजली बिल को लेकर टेंशन बढ़ गई है। अगर घर में ऐसे उपकारणों का इस्तेमाल बढ़ेगा तो इलेक्ट्रिसिटी बिल स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा। हालांकि कुछ टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो किया जाए तो बिल को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।

बल्बों को एलईडी लाइट्स से बदलें

कई घरों में अभी भी पुराने फिलामेंट बल्बों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बिजली अधिक खर्च होती है। इसलिए आप एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करें। वे थोड़े अधिक महंगे हैं, लेकिन कम बिजली का खपत करते हैं। एलईडी बल्ब की रोशनी बहुत तेज होती है और लंबे समय तक चलते हैं।

उपयोग में न होने पर उपकरण बंद कर दें

कई बार घरेलू उपकरण उपयोग में नहीं होने पर चालू रह जाते हैं। इससे बिजली का बिल बढ़ा जाता है। इसलिए जब टीवी नहीं देख रहे हैं, तो बंद कर दें। वहीं, अगर कमरे में कोई नहीं है तो पंखे और कूलर को बंद कर दें।

एसी और पंखे का मिला-जुला इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में एसी का इस्तेमाल सामान्य है। सोने से कुछ देर पहले एसी चालू कर दें। फिर सोते समय बंद कर दें और पंखा चला दें। इससे कमरे का तापमान खुशनुमा बन रहेगा। साथ ही एसी को 24 डिग्री पर रखें। हालांकि घर को ठंडा होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन बिजली बिल काफी हद तक कम आएगा। साथ ही बिजली मीटर पर नजर रखें। अगर कोई समस्या नजर आती है तो इसकी सूचना विद्युत कार्यालय को जरूर दें।

Related Articles

Back to top button