ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

कहीं भी करें निवेश बस इन बातों को रखें ध्यान होगा जबरदस्त फायदा

रायपुर।  आपको कहीं भी निवेश करने के पहले संबंधित क्षेत्र के बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लें। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज यह है कि आप यह तय कर लें कि कितनी राशि आपको निवेश करनी है। इसके साथ ही आप उस निवेश से क्या चाहते हैं और आपकी आवश्यकताएं क्या हैं।

निवेशकों का फायदा होगा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को कभी भी एकमुश्त निवेश नहीं करना चाहिए बल्कि अलग-अलग सेक्टरों में टुकड़ों में निवेश करना चाहिए। इसमें ही निवेशकों का फायदा होगा। मोतीलाल ओसवाल शेयर ब्रोकिंग कंपनी के विशेषज्ञ बसंत दौलतानी ने कहा कि चाहे शेयर बाजार हो या म्यूचुअल फंड या अन्य कोई भी क्षेत्र, निवेशकों को चाहिए कि वे सभी सेक्टरों में टुकड़ों में निवेश करें।

शेयर बाजार में अगर निवेश करना चाह रहे हैं तो पहले ही उस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी लें कि बाजार में उसकी स्थिति कैसी और आने वाले दिनों में क्या संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर आप शेयर बाजार में निवेश की सोच रहे हैं तो अभी बैंकिंग सेक्टर काफी अच्छा है। एसआइपी में निवेश भी आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

अप्रैल महीने में बैंकों के परिणाम भी काफी अच्छे आए हैं, जबकि आइटी कंपनियों के परिणाम मिलेजुले हैं। इसके बाद आप सुरक्षित निवेश की सोच रहे हैं तो आपको पीपीएफ के साथ ही डाकघर की योजनाओं में भी निवेश करना चाहिए। निवेशकों को चाहिए कि अपना निवेश अलग-अलग सेक्टरों में बांट लें और फायदा उठाएं।

Related Articles

Back to top button