जबलपुर की यह सड़कें ले रहीं जान अब तक 148 की मौत

जबलपुर। गड्डे,उखड़ी सड़क पर तो हादसे होते रहते हैं लेकिन बार-बार एक ही जगह पर हादसे हो और उस पर भी कोई अमल न हो तो लापरवाही की इन्तिहा ही कहेंगे। जबलपुर में सड़क हादसों में कुछ ऐसा ही हुआ। सड़क निर्माण में तकनीकी खामियों को नजरअंदाज करना सैकड़ों वाहन चालकों को भारी पड़ गया। जिले में 27 ऐसे ब्लैक स्पाट है जहां पर बार-बार सड़क हादसे हुए। इसमें कई जिदंगी भी खत्म हुई। अकेले तीन साल के अांकड़े देखे तो 27 ब्लैक स्पाट पर 529 हादसे हुए। इसमें 148 मौत हुई। अांकड़ों को देखकर पुलिस महकमा भी परेशान हो गया है उसने निर्माण करने वाली एजेंसियों को तलब कर फौरन सड़क की खामी को दूर करने को कहा है।
उर्दुआ नाला में हादसे ज्यादा, बरौदा तिराहा में मौत खूब-
27 ब्लैक स्पाट को पुलिस की यातायात विभाग ने चिन्हित किया है। तीन साल के आकड़े पिछले 2020 से 2022 के है। इसमें आधारताल के उर्दुआ नाला से सुहागी हनुमान मंदिर के बीच में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना दर्ज हुई है। यहां तीन साल में 33 हादसे हुए है जिसमें तीन मौत हुई है। इसके पश्चात पनागर का बदौरा तिराहा है। मातेश्री ढाबा से लवली ढाबा के बीच दुर्घटना हुई है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसमें तीन साल में 30 हादसे हुए है और 13 मौत दर्ज हुई है। इसके अलावा करौदा नाला पुराना बायपास के पास 31 हादसे हुए है इसमें आठ मौत हुई है।
एनएचएआइ की सड़क में ज्यादा हादसे-
सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़क निर्माण की खामी है। लगातार हादसों के बावजूद विभाग के द्वारा इस खामियों को नहीं ठीक करवाया गया। बताया जाता है कि एनएचएआई की सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है और सपाट रोड़ होने की वजह से वाहनों की रफ्तार अधिक होने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। कई बायपास पर ओवर ब्रिज की जरूरत है जहां नहीं बनाए गए हैं वहीं कुछ जगह ओवर ब्रिज होने के बावजूद तकनीकी खामी की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है।
कागजी खानापूर्ति करता रहता है अमला
थाना- ब्लेक स्पॉट – हादसे – मौत
(2020 से 2022)
पाटन – मेन रोड नुनसर तिराहा – 15 – 06
खमरिया- अमझर घाटी बंजारी माता मंदिर मोड- 21 – 06
खमरिया- आमाखोह रोड – 08 -02
खमरिया- वेस्टलेंड पेट्रोल पंप- 08 -02
खमरिया-वेस्टलेंड डाकघर मोड- 13 – 01
सिहोरा- बरगी मोहला – 15 -15
पनागर- बरौदा तिराहा- 30- 13
पनागर- कुशनेर – 23 – 09
चरगवां- गंगई नहर – 13- 05
चरगवां- बिजौरी – 10 – 02
बरगी- रमनपुर घाटी मजार के पास- 15- 08
माढ़ोताल-ग्लोबल कालेज के पास पाटन बायपास- 24- 08
माढ़ोताल-कटंगी बायपास ब्रिज- 24- 08
विजय नगर- कृषि उपज मंडी – 14- 04
संजीवनी नगर- अंधमूक बायपास- 08 – 06
मदन महल- लिंक रोड मदनमहल- 13- 03
मदन महल- होमसाइंस कालेज – 09- 01
अधारताल- करौदा नाला- 31- 08
अधारताल- खजरी बायपास- 14 – 03
अधारताल-उर्दुआ नाला- 33- 03
गढ़ा- सूपाताल रामायण मंदिर के सामने- 21- 03
बरेला- रिछाई तिराहा- 09 – 04
पाटन- ग्राम रोझा से उड़ना के बीच- 08 – 04
तिलवारा- लम्हेटा बायपास चौराहा- 15 – 09
गोसलपुर- बरनू तिराहा- 13- 08
गोसलपुर- ग्राम गोसलपुर- 12- 04
कटंगी- पौंड़ी राजघाट- 12- 05
शहरी क्षेत्र में ये है ब्लैक स्पाट
चरगवां-गंगई नहर
चरगवां-बिजौरी
विजय नगर-कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक
मदन महल-लिंक रोड
मदन महल-होमसाइंस कॉलेज रोड
अधारताल-उर्दना नाला से सुहागी हनुमान मंदिर तक
गढ़ा- सूपाताल रामायण मंदिर के पास
माढ़ोताल-ग्लोबल कालेज के पास पाटन बायपास
माढ़ोताल-कटंगी बायपास ब्रिज-
2023 के दो माह में यह आंकड़ा
माह-कुल हादसे-कुल घायल-कुल मृतक
जनवरी-518-521-53
फरवरी-357-380-35
27 ब्लैक स्पाट को लेकर दोबारा निरीक्षण होगा। दुर्घटना की वजह का पता किया जाएगा इसके पश्चात जो खामियां है उसे निर्माण एजेंसी के माध्यम से दुरुस्त किया जाएगा। आगे दुर्घटना न हो इसकी रोकथाम का प्रयास किया जाएगा।
मधुरकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात


