ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Indore News: राहुल के समर्थन में इंदौर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में शहर कांग्रेस के नेताओं ने इंदौर के रीगल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 10.30 बजे से रीगल तिराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को संकल्प सत्याग्रह का नाम दिया है।

प्रदर्शन के दौरान इंदौर के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, महेंद्र जोशी, महेंद्र परमार के साथ विधायक संजय शुक्ला, सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल, सुरजीत चड्ढा, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, चिंटू चौकसे, रीना बौरासी, ठाकुर जितेंद्र सिंह, जौहार मानपुरवाला आदि नेता मौजूद थे। इस दौरान नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे। इनमें राहुल गांधी को दिलेर बताते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया गया था।

संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र पर हमला

नेताओं ने भी अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इससे डरेगी नहीं और विरोध करेगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में भी जिला कांग्रेस द्वारा रविवार को राजीव गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button