ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मध्यप्रदेश

पुलिस ने पकड़े दो स्मैक तस्कर 8 ग्राम स्मैक बरामद

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने जनक गंज इलाके से दो स्मैक तस्करों को पकड़ा है। स्मैक तस्करों के पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है, इनसे पूछताछ के दौरान नशे के काले कारोबार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

दरअसल जनक गंज के गोल पहाड़िया क्षेत्र में स्मैक तस्करों के आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर सिर्फ पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जनक गंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार और उनकी टीम पड़ताल में लगे हुए थे। गोल पहड़िया के पास दो संदिग्ध जरूर दिखाई दिए। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम विजय राठौर और गौरव हैं। इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इनके दोस्तों से इसमें पीने की लत लगी, इसके बाद इन लोगों ने स्मैक बेचना शुरू कर दिया। इन्होने अपने कुछ और साथियों के नाम भी बताए हैं। इनके पास से दो मोबाइल मिले हैं। इनमें जो नंबर है और जिन नंबरों पर लगाकर बात हुई है उनकी पड़ताल पुलिस कर रही है।

महाराज बाड़े पर श्रद्धांजलि सभा आज

पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर की नवयुवक सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा रविवार की शाम को साढ़े छह बजे महाराज बाड़े पर स्थित डाकघर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजलि सभा में इंदौर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मृत आत्माओं की शांति एवम् शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान की ईश्वर से प्रार्थना करने के लिये दो मिनिट के लिये मौन धारण किया जायेगा। और कैंडिल जलायेंगें। यह जानकारी मुकेश वासवानी ने दी।

Related Articles

Back to top button