ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अनूपपुर के चचाई की राइस मिल में दबने से शहडोल के मजदूर की मौत

अनूपपुर। जिले के चचाई थाना अंतर्गत अमलाई बाबू चौक पर स्थित अमित राइस मिल के चावल के बंकर में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना रविवार की देर रात की बताई जाती है। घटना के बाद रात को ही घायल अवस्‍था में मिल संचालकों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया था ,जहां मजदूर की उपचार दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश बैगा पिता बबली बैगा 32 वर्ष निवासी दियापिपर जिला शहडोल का रहने वाला है। जो पिछले 3 वर्षों से अमित राइस मिल में काम करता था। बताया गया दरमियानी रात रमेश चावल की बोरियां रख रहा था तभी चावल की बोरियां उसके ऊपर गिरने लगी और वह दब गया जिसे राइस मिल संचालक द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button