ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मुख्य समाचार

जहां चुनाव हो, वहां पीएम मोदी से पहले ईडी पहुंच जाती : कविता 

नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पेशी के लिए भी बुलाया है। उधर, कविता ने ईडी दफ्तर में पेशी से पहले मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कविता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में भूख-हड़ताल के लिए हमारी पार्टी ने 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। भूख हड़ताल में 18 दलों के नेता शामिल होने वाले हैं। ईडी ने मुझे 9 मार्च को बुलाया। मैंने उन्हें 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पता नहीं, वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैंने 11 मार्च के लिए हामी भर दी है। हम ईडी का सामना करने को तैयार हैं, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है।
कविता ने कहा कि जब कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है, तब उसका मौलिक अधिकार है कि पूछताछ उसके घर पर की जाए। इसलिए, मैंने ईडी से अनुरोध किया कि वे 11 मार्च को मेरे घर पूछताछ के लिए आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम ईडी के साथ हैं, उनका समर्थन करते हैं। हम अगर तेलंगाना को देखें तब पिछले जून महीने से केंद्र लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी, वह इसलिए, क्योंकि वहां चुनाव थे। इनकी यहीं आदत है, जहां भी चुनाव है, वहां मोदी से पहले ईडी पहुंच जाती है। कविता ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के लिए मैडम सोनिया को सलाम करती हूं। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अनुरोध करती हूं कि वह महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कविता ने पीएम मोदी से कीमतों को कम करने, अधिक सब्सिडी और नौकरियां देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को प्रताड़ित करके आपको क्या मिलेगा? कविता ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा।

 

Related Articles

Back to top button