ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश व अन्य राज्य

होली खेलने में व्यस्त थे तेजप्रताप, उधर आवास में हो गई 5 लाख की चोरी  

पटना । बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के आवास पर चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल यह घटना होली के दौरान की है। मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप एक ओर होली खेल रहे थे, वहीं दूसरी ओर इसी दौरान उनके सरकारी आवास से 5 लाख के सामान की चोरी हो गई। इस मामले को लेकर तेजप्रताप के निजी सचिव मिशाल सिन्हा ने सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराते हुए दीपक सहित 6 कलाकारों पर चोरी का आशंका जाहिर की है।

घटना 9 मार्च की है, जब कलाकारों द्वारा कार्यक्रम पेश किया गया था। 10 मार्च की सुबह जब कलाकार चले गए, तब इस बात की जानकारी मिली की सामान चोरी हो गई है। इसके बाद तेजप्रताप के निजी सहायक सिन्हा ने चोरी के इस मामले को लेकर सचिवालय थाना में एफआईआर भी दर्ज करवा दिया है। तेजप्रताप यादव ने होली को लेकर अपने आवास पर वृंदावन से कलाकारों को बुलाया था।  बताया जा रहा है कि जब कलाकार होली कार्यक्रम पेश कर रहे थे, इसी दौरान तेजप्रताप के घर से सामान चोरी हो गया।

इस बारे में सिन्हा ने बताया कि दीपक कुमार सहित अन्य 6 कलाकारों पर आशंका है कि इन लोगों ने ही सामानों की चोरी की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं घटना के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि बिहार में मंत्री के घर में भी कैसे चोरी हो जा रही है।
बताया जा रहा है कि तेजप्रताप के घर से लैपटॉप सहित 5 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी तेजप्रताप के आवास से मोबाइल चोरी का मामला सामने आ चुका है, जिसमे आवास पर काम करने वाले चंदन पर मामला दर्ज कराया गया था। पिछले महीने तेजप्रताप यादव के विभाग वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यालय अरण्य भवन से भी लाखों के फर्नीचर गायब होने का मामला दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button