ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
लाइफ स्टाइल

इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9000 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी बंपर सैलेरी, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

 सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हर साल संविदा पर भर्ती होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। अब इस पद के लिए तैयारी कर रहे युवा 16 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है। जिसकी पहले अंतिम तारीख 1 मार्च थी। इस बारे में अतिरिख्त जानकारी के छात्र SSO पोर्टल पर जाकर राजस्थान माध्यमिक स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

बता दें कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा के आधार पर इस बार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए सहायक अध्यापक लेवल-1 सहायक, अध्यापक लेवल-2 के अंग्रेजी व गणित विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति संविदा पर की जाएगी। इस भर्ती में विज्ञान विषय को भी शामिल करने की मांग हो रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक इसमें केवल 12 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें सीधे मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होगा। शैक्षिक व सहशैक्षिक योग्यता के अंक जुड़ेंगे।

वेतन

Rajasthan Teacher bharti 2023: सिलेक्टिड अभ्यर्थी को 16900 का वेतन दिया जाएगा। साथ ही 9 साल की सर्विस पूरी होने पर उन्हें 29600 मिलेंगे।

पदों का ब्योरा

Rajasthan Teacher bharti 2023: नॉन टीएसपी एरिया के लिए रिक्त पद – 9108
टीएसपी एरिया के लिए रिक्त पद – 604 पद कुल पद- 9712

नॉन टीएसपी एरिया

(सहायक अध्यापक)
लेवल 1 -6670
लेवल-2 (अंग्रेजी) : 1219
लेवल-2 (विज्ञान): 1219

टीएसपी एरिया

(सहायक अध्यापक)
लेवल-1-470
लेवल-2 (अंग्रेजी) : 67
लेवल-2 (गणित) : 67

आवेदन योग्यता

Rajasthan Teacher bharti 2023: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्याल से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ बीएड होना जरूरी है। इसके साथ ही रीट स्कोर या राज्य सरकार द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए।

चाहिए इतने अंक

अनारक्षित /सामान्य 60 फीसदी
ईडब्ल्यूएस /ओबीसी/एससी/एसटी 55 फीसदी
विधवा /परित्यक्ता/भूतपूर्व सैनिक 50 फीसदी
दिव्यांग 40 फीसदी सहरिया 36 फीसदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button