ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, एक की मौत, 25 लोग हुए घायल, गंभीर रूप से घायलों को किया गया रेफर

सारंगगढ़-बिलाईगढ़ :गिधौरी मुख्यमार्ग बरपाली के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। जहाँ बराती से भरी बस और ट्रक का भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस में बैठे सभी लोग घायल हो गया। घटना के बाद घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 25 घायलों को बिलाईगढ़ स्वस्थ्य केंद्र लाया गया हैं, जिसमें से 12 लोंगों को रेफर किया गया हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम बसंत साहू बताया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक और बस चालक दोनों गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा। ट्रक चालक का पैर कटने की भी जानकारी सामने आई हैं। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा बस में 50 से अधिक लोग सवार थे और सभी बिलाईगढ़ के पचरी गांव से रायपुर के कुर्रा गांव बारात गये थे, जहां से वापस आ रहे थे। तकरीबन 3 बजे रात्रि को जैसे ही बरपाली-हँसुआ के बीच पहुंची ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बहरहाल पूरे मामले में गिधौरी पुलिस और बिलाईगढ़ पुलिस जाँच में जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button