IPL में रोहित की जगह सूर्यकुमार होंगे Mumbai Indians के कप्तान, टीम मैनेजमेंट ने बताई ये वजह

(मुंबई) आईपीएल 2023 के शुरू होने में अब महज चंद घंटों का समय शेष है। मगर इसी बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एमआई के कप्तान रोहित शर्मा सीजन के कुछ मुकाबले नहीं खेलेंगे और उनकी जगह धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे।
मीडिया ख़बरों के मुताबिक, वर्कलोड मैनेज करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि रोहित की जगह कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार को कप्तान बनाया जाए। मुंबई के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा चोटिल नहीं हैं।
दरअसल, आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियन को कई बड़े झटके लग चुके हैं। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा झाय रिचर्डसन भी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में नीली जर्सी वाली टीम एक और खिलाड़ी का चोटिल होना अफोर्ड नहीं कर सकती है।




