ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

सिंधी महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम शिवराज हुए शामिल

भोपाल। भेल दशहरा मैदान में भारतीय सिंधु सभा के बैनर तले आज अमर बलिदानी हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। आयोजकों ने इस समागम में 01 लाख से ज्‍यादा लोगों के जुटने का दावा किया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एक जगह एकत्रित हुए हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत भी शामिल हैं। भागवत दोपहर करीब दो बजे सम्‍मेलन में पहुंचे। यहां पहुंचकर संघ प्रमुख ने सिंधी समाज के संत-महात्‍माओं से मुलाकात की। विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस सम्‍मेलन में शामिल हुए हैं। उनके साथ प्रदेश के चिकित्‍सा मंत्री विश्‍वास सारंग और इंदौर से लोकसभा सदस्‍य शंकर लालवानी भी कार्यक्रम में पहुंचे। ख्याति प्राप्त संतजन भी समारोह में विशेष रूप से पधारे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवान दास सबनानी ने स्‍वागत भाषण दिया और बलिदानी हेमू कालाणी के बारे में लोगों को जानकारी दी

सिंधी समाज को संरक्षण दे सरकार – महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने कहा कि बलिदानियों की स्मृति हमेशा बनाए रखनी चाहिए। सिंधी समाज प्रदेश में सुरक्षित महसूस नहीं करता, सरकार को संरक्षण देना चाहिए। सिंधी समाज सतानती है और रहेगा। सिंधी समाज की आवश्यकता है अपनी संस्कृति को संजोए रखना। इंदौर में सिंधी ठिकानों पर हमले हुए। हमने पुलिस से शिकायत की, पर कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री इस समस्‍या को हल कराएं। काशी में दशांश घाट से समाज की गुमठियां उठा लीं, उस पर भी सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। हम अपनी जमीन छोड़कर सिंध से हिंद आएं हैं। समाज से कहा- एक हो जाएं। तभी बात सुनी जाएगी। केंद्र हो या राज्य की सरकार, किसी से नहीं डरेंगे।

मोहन भागवत और सीएम शिवराज ने यहां सजाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में सिंध का इतिहास बताया गया है। इसके बाद वे कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पद्मश्री डा. सुरेश आडवाणी का सम्मान डा. मोहन भागवत ने किया। सीपी गुरनानी और पुणे से आए मनोहर थेरवानी का भी सम्मान किया गया। दुबई से आए राम बक्शानी को भी सम्‍मानित किया गया। समाज के लिए योगदान देने वालों का सम्मान। इसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन किया गया।

इस समारोह में संगीत कार्यक्रम भी पेश किए गए। प्रमुख गायक कलाकार जतिन उदासी ने भी मंच पर संगीत कार्यक्रम पेश करते हुए लोगों का मनोरंजन किया। गुजरात के कलाकारों ने भी मंच पर शानदार प्रस्‍तुति दी।

इस समारोह के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महेश जेठमलानी, शदाणी दरबार रायपुर के साईं युधिष्ठिर लाल, प्रसिद्ध गायक घनश्याम वासवानी एवं मोहित लालवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि भोपाल पहुंचे हैं।

हेमू कालानी जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के संयोजक भगवानदास सबनानी ने बताया कि देश के स्वतंत होने के बाद इन 75 सालो में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है जिसमें इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के भाइयो और बहनों का समागम भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हो रहा है।

आयोजन के अन्य आकर्षण
• ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा पारम्परिक सिन्धी लोक नृत्य तथा छेज के अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
• सिन्ध के प्रमुख नगरों एवं विभिन्न दर्शनीय स्थानों की प्रदर्शनी।
• स्वाधीनता संग्राम में सिन्ध के योगदान पर आकर्षक प्रदर्शनी।
• हेमू कालाणी तथा अन्य क्रांतिकारियों व महापुरुषों आधारित प्रदर्शनी।
• सिन्धी व्यंजनों के स्टाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button