ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
छत्तीसगढ़

ROB के उद्घाटन के पहले राजनीति शुरु, भाजपा का आरोप- ‘अपनी उपलब्धि बताकर वाहवाही बटोर रहे कांग्रेसी

रायगढ़। शहर में नवनिर्मित कोतरारोड आरओबी के उद्घाटन के पहले ही इस पर श्रेय लेने की राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस इसे अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के हाथों कल इस आरओबी का लोकार्पण करने की तैयारी में है। इधऱ भाजपा इसे पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की देन बता रही है। भाजपा का कहना है कि पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने आरओबी की स्वीकृति दिलाई थी।

ऐसे में कांग्रेसी विधायक इसे अपनी उपलब्धि बताकर वाहवाही बटोर रहे हैं। भाजपा ने यहां तक कहा है कि अगर आरओबी कांग्रेस सरकारी की देन है तो विधायक तथ्यों के साथ सामने आएं भाजपा खुले मंच पर डिबेट के लिए तैयार है। दरअसल रायगढ़ शहर के कोतरारोड इलाके में लंबे समय से रेल्वे ओवर ब्रिज की मांग चली आ रही थी। दिसंबर 2018 में इसका भूमिपूजन हुआ और निर्माण कार्य शुरु हुआ। वर्तमान में ब्रिज पूरा हो चुका है और कल इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। लेकिन भाजपा अब ब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस विधायक पर सवाल उठा रही है।

भाजपा का कहना है कि रायगढ़ के विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने साल 2018 के बजट में इस प्रस्ताव को शामिल कराया था। उनके कार्यकाल में ही ब्रिज को स्वीकृति मिली थी, जबकि कांग्रेसी विधायक प्रकाश नायक इस ब्रिज को अपने सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। ब्रिज भाजपा सरकार की देन है। चूंकि रायगढ़ विधायक के पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है लिहाजा वे पिछली सरकार के किए गए कार्यों को भी अपना बताकर झूठी वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि ब्रिज को लेकर उनके पास सारे प्रमाण हैं। अगर कांग्रेस को लगता है कि भाजपा झूठ बोल रही है तो विधायक तथ्यों के साथ सामने आएँ वे बहस के लिए तैयार हैं।

इधऱ मामले में विधायक प्रकाश नायक सफाई दे रहे हैं। विधायक का कहना है कि ब्रिज की घोषणा भले ही पूर्ववर्ती सरकार में हुई हो लेकिन उसकी तकनीकी स्वीकृति से लेकर राशि की स्वीकृति तक का काम उन्होने कराया है। उन्होने न सिर्फ ब्रिज का भूमिपूजन किया है बल्कि अब लोकार्पण की भी तैयारी है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण इस तरह की बयानबाजी कर भाजपा व्यर्थ की सुर्खियां बंटोरने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button