ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

युवती से दोस्ती के चक्कर में अगवा कर युवक को रातभर पीटा पांच गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर रातभर उसकी पिटाई की। उसे जख्मी कर छोड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। युवक की एक युवती से दोस्ती थी। उसे इसी कारण पीटा है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब पौने दस बजे की है। फरियादी अभिजीत दास लाजिस्टिक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी लक्ष्मी नामक युवती से दोस्ती है। सोमवार पौने दस बजे रामचंद्र शिंदे ने अभिजीत को कॉल बुलाया और कहा कि उससे बात करना है। वह रेडिसन चौराहा पहुंचा तो रामचंद्र शिंदे, नरेंद्र शिंदे, राहुल उर्फ ऋषि गुर्जर और साहिल राय मिले।

पिटाई के बाद हत्या की धमकी दी

सभी आरोपितों ने अभिजीत को धमकाया और साहिल की बाइक से दस्तूर गार्डन की तरफ ले गए। चारों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद रामचंद्र का दोस्त तनवीर भी वहां आ गया। सभी ने अभिजीत को डंडे और बेल्ट से पीटा। आरोपितों ने घंटों पीटा और धमकाया कि आज के बाद लक्ष्मी से बात की तो हत्या कर देंगे। खजराना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, आरोपितों के खिलाफ मारपीट, अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात छापा मारकर पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Related Articles

Back to top button