ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले फसलों को फिर नुकसान

भोपाल  जिले में शुक्रवार को वर्षा के साथ ही ओले गिरने से खेतों में बची हुई फसलों को नुकसान हुआ है। नर्मदापुरम और हरदा जिले में भी तेज वर्षा से फसलें भीग गईं।

सागर जिले के सुरखी, गढ़ाकोटा व सुरखी क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक बेर के आकार के ओले गिरे हैं। किसानों ने बताया कि मौसम में गर्मी के कारण ओले जमीन पर गिरकर तत्काल पिघल गए, जिससे फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन खेतों में पककर खड़ी फसलें भीगने के साथ ही दाने गिर गए हैं। अब किसानों को कटाई के लिए इंतजार करना होगा।

इधर, विदिशा जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में लगभग आधा घंटे तक जोरदार वर्षा हुई। साथ ही करीब दस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे, जिससे खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल की बालियां टूटकर दाने खेत में बिखर गए। खलिहानों में रखा गेहूं और काट कर रखी फसल गीली हो गई। नर्मदापुरम जिले में भी शुक्रवार को एक घंटे तक तेज वर्षा हुई। इसके बाद करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी होती रही।

हरदा जिले में गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शुक्रवार को सुबह तेज वर्षा हुई। वर्षा से खेतों में खड़ी गेहूं, चना की फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि उग चुकी मूंग की फसल को फायदा बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button