ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

रतलाम के चिकलाना में भाले से रावण की नाक काटकर किया वध

रतलाम। सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल समीपस्थ ग्राम चिकलाना में चैत्र नवरात्र पर तीन दिवसीय मेले के आयोजन के तहत शुक्रवार को रावण वध का आयोजन किया गया। ग्राम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण का चल समारोह निकाला गया, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचा। जहां राम और रावण की सेना में वाक युद्ध हुआ। तत्पश्चात ग्राम के वरिष्ठ दलेलसिंह चंद्रावत ने परंपरा अनुसार भाले से रावण की नाक काट कर वध किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भगवान राम की सेना की ओर से मेला कमेटी अध्यक्ष अमृतराम चौहान, सरपंच प्रतिनिधि गट्टूसिंह चंद्रावत, नारायणसिंह चंद्रावत, उपसरपंच बद्रीलाल गरगामा, विनोद मदारा, घनश्याम नायमा, भगतराम चौहान तथा रावण की सेना की ओर से कांग्रेस नेता नरेंद्रसिंह चंद्रावत, भरत मालवीय, भवरलाल मालवीय, प्रकाश रांगोठा, ईश्वरसिंह राठौर, कालूलाल प्रजापत, ब्रजराज सिंह चंद्रावत सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

प्राकट्य पर्व पर कलाकारों ने नृत्यनाटिका से मोहा मन

रतलाम। मप्र शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से रामनवमी पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर व उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच व ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर व साथियों ने भजन गायन प्रस्तुत किया। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कन्या पूजन किया। बाद में कलाकारों का स्वागत–अभिनंदन किया गया। काश्यप ने सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है।

रावटी में निकली रैली

रावटी। रामनवमी पर लव सेना लबाना समाज द्वारा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत शिवगढ़ से हुई। शिवगढ़ के मुख्य मार्गो से होती हुई वाहन रैली बासिंद्रा पहुंची। बासिंद्रा से रावटी पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, सामाजिक समरसता खंड रावटी, शिवाजी ग्रुप शिवगढ़, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय युवा वाहिनी आदि संगठनों द्वारा अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। लव सेना लबाना समाज के आह्वान पर अनेक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। लव सेना लबाना समाज द्वारा आयोजित सर्व हिंदू भगवा यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button