ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पोप फ्रांसिस, कहा- ‘मैं अभी जिंदा हूं’

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस रोम के जेमेली अस्पताल से रवाना हो गए है। समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से वेटिकन के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। अस्पताल के बाहर उनका इंतजार कर रहे शुभचिंतकों और पत्रकारों के साथ उन्होंने मजाक किया कि वह ‘अभी जिंदा हैं’।

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 30 मार्च को पोप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बताया कि पोप फ्रांसिस ने हाल के दिनों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्टाफ के साथ खाया पिज्जा

वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्होंने मेडिकल स्टाफ के साथ पिज्जा खाया और बाल चिकित्सा वार्ड में एक बच्चे को बपतिस्मा दिया।

पोप फ्रांसिस श्वसन संक्रमण से पीड़ित

माटेओ ब्रूनी ने कहा, “हाल के दिनों में पोप फ्रांसिस ने सांस लेने में कुछ तकलीफ की शिकायत की थी और आज दोपहर वह कुछ मेडिकल जांच के लिए पोलिक्लिनिको ए जेमेली गए।” ब्रूनी ने कहा, “जांच में श्वसन संक्रमण (कोविड 19 संक्रमण को छोड़कर) का पता चला, जिसके लिए कुछ दिनों के लिए उचित अस्पताल चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button