ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में होगी आज बारिश

देश में बीते कुछ घंटों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज भी खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।विभाग ने बताया कि ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर निचले स्तर पर बना हुआ है।

इस वजह से आज कौर कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा आज और कल झारखंड के कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है।आईएमडी ने ये भी बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। कोंकण और गोवा में आज हीट वेव चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में 9 से 12 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री इजाफा होने का अनुमान है।गुजरात में 9 मार्च को अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि 10-12 मार्च के दौरान 3-5 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, कोंकण और गोवा में आज और कल तापमान में इजाफा हो सकता है। मध्य भारत में आज और कल अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है।

 

Related Articles

Back to top button