ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

जमीन बेचकर घर पर रखी थी रकम पेटी समेत ले गए चोर

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में रहने वाले किसान ने अपनी जमीन को बेचकर एक लाख रुपये पेटी में रखा था। रात में चोरों ने पेटी समेत रुपये पार कर दिए। दूसरे दिन दस्तावेज रखने के लिए किसान ने पेटी की तलाश की। आसपास में नहीं मिलने पर किसान इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में रहने वाले शोभाराम कोशले किसान हैं। उन्होंने अपनी जमीन गांव के रोहित यादव के पास बेच दी है। सोमवार को उन्होंने अपने भाई दिनेश के साथ जाकर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इस पर खरीदार ने 10 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये चेक में दिए। शाम को ही उन्होंने बैंक जाकर चेक जमा कर कैश ले लिया। एक लाख रुपये लेकर किसान घर आए। उन्होंने रुपये और जमीन के दस्तावेज पेटी में रख दिया।

इसके बाद परिवार के साथ खाना खाकर आराम करने चले गए। दूसरे दिन वे अपने जमीन के अन्य दस्तावेज को लेने के लिए रोहित के पास गए। दस्तावेज लाकर उन्होंने रखने के लिए पेटी की तलाश की। पेटी नहीं मिलने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पेटी और रुपये का पता नहीं चलने पर किसान ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दीवार फांदकर ले जाने की आशंका

पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने जमीन के दस्तावेज और रुपये पेटी में रखकर पटाव के उपर रख दिया था। इसके बाद परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे की दीवार फांदकर रुपयों से भरा पेटी पार किया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली है।

Related Articles

Back to top button