ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

स्मार्ट रोड में लेटलतीफी 15 हजार रोज लगेगा जुर्माना

ग्वालियर। सैकड़ों-हजार करोड़ रुपये के हाइवे के ठेके लेने वाली एलएंडटी कंपनी ग्वालियर की स्मार्ट रोड परियोजना में लापरवाही कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत थीम रोड के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 30 मई तक की समय सीमा निर्धारित की है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के अधिकारियों ने भी सड़कों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद काम के लिए कम मजदूर और मशीनें लगाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में इसका पर्दाफाश हुआ।

इसके बाद सीईओ ने एलएंडटी कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक कर नाराजगी जाहिर की और कंपनी पर लगने वाली 10 हजार रुपये की पेनाल्टी को सोमवार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया है। स्मार्ट सिटी सीईओ ने शनिवार को स्मार्ट रोड परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया था। सीईओ के निरीक्षण के दौरान मल्टीलेवल कार पार्किंग, पेडस्ट्रियन जोन व स्मार्ट रोड के अलग-अलग हिस्सों में कई कमियां दिखीं। कमियां मिलने पर सीईओ ने एलएंडटी के उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें स्मार्ट रोड परियोजना से संबंधित सभी कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए चेतावनी दी।

बैठक में सीईओ ने एलएंडटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भास्कर और प्रोजेक्ट मैनेजर राजू सिंह को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि स्मार्ट रोड परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्मार्ट रोड परियोजना के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जो समय सीमा तय की गई है, उसी के अनुसार काम पूरा कराया जाए। निर्माण स्थल पर मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए। सीईओ ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार से पेनाल्टी की राशि को बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया जाए। राजपायगा रोड के दोनों तरफ के बचे हिस्सों को भी पूरा कराया जाए। इसके अलावा प्रतिदिन कार्य की मानीटरिंग कर रिपोर्ट दी जाए। यदि फिर भी एजेंसी द्वारा लापरवाही की जाती है तो कंपनी के मुख्यालय को पत्राचार कर इस बात से अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button