ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर के व्यापारी से ठगी

ग्वालियर। ग्वालियर में रहने वाले एक कारोबारी को अतिरिक्त कमाई के लालच ने फंसवा दिया। इस व्यवसायी को ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसके साथ 6.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। पुलिस की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर के लशकर स्थित मामा का बाजार क्षेत्र में रहने वाला शिवम कुमार दुकान चलाता है। कुछ समय पहले वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे एक पोस्ट दिखी। जिसमें लिखा था, घर बैठे चंद घंटो में अतिरिक्त कमाई करें। यह पोस्ट देखकर उसे लालच आ गया। उसने पोस्ट में दिए गए नंबर पर संपर्क किया और पार्ट टाइम जॉब के लिए बात की। फोन उठाने वाले ने उससे कहा कि उनकी कंपनी होटल्स की मार्केटिंग और उन्हें रेटिंग्स दिलाने का काम करती है। यह काम बहुत ही आसान है। इसके एवज में उसे हर होटल को रेटिंग दिलाने पर कमीशन मिलेगा। उसने युवक के बताए अनुसार होटल को रेटिंग दिलाई। इसके एवज में उसे खाते में ₹500 आए। यह देखकर उसका लालच बढ़ गया। फिर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। यह रोज नए टास्क दिए जाते थे। उसे कहा गया कि पहले उसे भुगतान करना होगा इसके बाद कमीशन के साथ उसका पैसा वापस लौटा दिया जाएगा। उसका एक वॉलेट बना दिया गया। वह रुपए डालता गया। लेकिन ना तो उसकी मूल रकम वापस आई और ना ही कमीशन मिला। जब 6.25 लाख रुपये डूब गए तब उसे फर्जीवाड़े का पता लगा। इसके बाद उसने कंपनी वालों से लगातार संपर्क किया। उसके रुपए वापस नहीं किए गए। उसने क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत की। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की पड़ताल में लगी है।

Related Articles

Back to top button