ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने हुई अश्लीलता, बौखलाकर कांग्रेस बोली – ‘सभागृह को गंगाजल से धोएंगे..’

 रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर अश्लील प्रदर्शन काे लेकर बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला प्रतिभागियों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा के सामने अश्लील प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को विधायक सभागृह को गंगाजल से धोकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा कर दी है।

महिला प्रतिभागियों ने किया अश्लील प्रदर्शन

रविवार को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम प्रहलाद पटेल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी और रतलाम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित था। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल और उनकी टीम सक्रिय थी। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और हनुमान जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चन कर महापौर प्रहलाद पटेल ने की थी। जैसे ही, महिला प्रतिभागियों ने मंच पर प्रदर्शन शुरू किया। अश्लील गानों के साथ आपत्तिजनक कॉस्टयूम में अश्लीलता परोसना शुरू कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने महापौर और भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू संगठनाें ने भी इस पर विरोध जताया है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी नवरात्रि मेले में नगर निगम के मंच से अश्लील और फूहड़ गानों पर अश्लीलता परोसी गई थी। जिसके लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने खेद प्रकट किया था। इसके बाद एक बार फिर महापौर और भाजपा नेताओं से जुड़े इस आयोजन में बॉडी बिल्डिंग के नाम पर अश्लील प्रदर्शन हुआ है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को हाथों हाथ लेते हुए विरोध शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में भाजपा के महापौर और नेताओं की सक्रियता को निशाना बनाते हुए युवक कांग्रेस ने सोमवार को  विधायक सभागृह को गंगाजल से धोकर पवित्र करने और हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने की घोषणा कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button