ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

सेना के एएमयू में स्पोर्ट्स एक्टिविटी के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये का गबन

महू। महू के आर्मी क्षेत्र के आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में करीब डेढ़ करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। इसमें गबन करने वाला आर्मी का हवलदार है, जो कि क्लर्क का काम करता है। ये रुपये स्पोर्ट्स एक्टिविटी ग्रांट के हैं, जो हवलदार ने खुद के और एक महिला के खाते में जमा कराए हैं। ये रुपये डालने का काम करीब एक साल से चल रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, जिसमें दो लोगों को आरोपित बनाया है।

तीन बड़े ट्रांजेक्शन हुए

जानकारी के अनुसार, सेना के इंफैंट्री स्कूल के अंतर्गत आने वाली आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में खेल से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। इसमें क्लर्क का काम करने वाला हवलदार संतोष कुमार तिवारी सितंबर 2020 से लगातार ट्रांजेक्शन कर रहा था। वह स्पोर्ट्स एक्टिविटी ग्रांट के नाम पर रुपये इंफैंट्री से स्वीकृत कराता था। इसके बाद वहां से आने वाले रुपये को खुद के और एक महिला दीपशिखा के खाते में भेजता था।

आडिट में हुआ खुलासा

इस बात का खुलासा तब हुआ जब विभाग द्वारा आडिट किया गया। आडिट में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी दिखी। पर उन रुपयों का उपयोग कहीं नजर नहीं आया। इस पर जानकारी निकाली। इसके बाद सेना के अधिकारी ने महू कोतवाली थाने में 25 मार्च को आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की। इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन सामने आया है। इसमें पुलिस ने सितंबर 2020 से खाते की जानकारी निकाली। इसमें तीन बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिसमें एक 32 लाख, दूसरा 52 लाख और तीसरा 54 लाख का बड़ा ट्रांजेक्शन किया। इसके अलावा कई छोटे ट्रांजेक्शन भी है।

आरोपितों को पकड़ने लुधियाना गया पुलिस दल

ग्रामीण एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि महू कोतवाली थाने में आवेदन आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की है। इसमें दो खातों में रुपये जमा हुए हैं। इसमें एक का नाम संतोष कुमार तिवारी और दूसरा दीपशिखा है। संतोष कुमार तिवारी 16 मार्च से ही छुट्टी पर है। दोनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस का दल लुधियाना रवाना किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के बाद उनके खातों की भी जांच करेंगे।

Related Articles

Back to top button