ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

होम थिएटर धमाके मामले में छग पुलिस ने बालाघाट के इलेक्ट्रानिक कारोबारी को हिरासत में लिया

बालाघाट। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में होम थिएटर में ब्लास्ट के बाद दो लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने के मामले में बालाघाट कनेक्शन सामने आ रहा है। शादी समारोह में दहेज में मिले होम थिएटर को चालू करते ही उसमें विस्फोट हो गया था। जो इतना भयावह था कि इस हादसे में दूल्हा और उसके बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के तीन लोग भी हैं। मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमारी का है, जहां रहने वाले हेमेंद्र पिता मेहर सिंह मेरावी की दो दिन पहले ग्राम अंजना में शादी हुई थी। बिरसा थाना क्षेत्र के मुंडाटोला, बिठली व रेलवाही गांव से कुछ रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए थे। शादी के अगले दिन जब स्वजनों व रिश्तेदारों ने होम थिएटर चालू किया, उसमें भयानक विस्फोट हो गया। इसमें दूल्हा हेमेंद्र की मौकास्थल पर मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई राजेंद्र मेरावी को जिला अस्पताल कर्वधा में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बालाघाट से खरीदा गया था होम थिएटरः

बिरसा थाना प्रभारी भारत नोटिया ने नईदुनिया से चर्चा में बताया कि जिस होम थिएटर में धमाका हुआ था, वह बिरसा थाना अंतर्गत ग्राम मंडई से खरीदा गया था। यहां संचालित अमर इलेक्ट्रानिक्स नामक दुकान से होम थिएटर खरीदा गया था। श्री नोटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंगलवार को मंडई आकर दुकान संचालक अमर राहंगडाले का हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि होम थिएटर में विस्फोट महज एक हादसा था या कोई साजिश थी।

बालाघाट के ये लोग हुए घायल :

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोग जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के हैं। घायलों में सूरज पिता ज्ञानसिंह उम्र-22 ग्राम रेलवाही थाना बिरसा, शिव मेरावी पिता मोहन सिंह उम्र-25 ग्राम मुंडाटोला थाना बिरसा और शेर सिंह पिता सुखलाल उम्र-20 ग्राम बिठली थाना बिरसा शामिल हैं। इनके अलावा मेहर सिंह मेरावी पिता अमोल सिंह उम्र-60 ग्राम चमारी छग, मैन कुवर पति मेहर उम्र-55, राज कुमार पिता मेहर सिंह उम्र-32, हेमा मेरावी पति राजकुमार उम्र-30 और सौरभ पिता राजकुमार उम्र-तीन वर्ष भी इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों का कवर्धा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इनका कहना है…

होम थिएटर बेचने वाले दुकानदार काे छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद भी कारण सामने आएंगे।

-भारत नोटिया, निरीक्षक, थाना बिरसा

पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। होम थिएटर में इतना बड़ा विस्फोट होना, मामले को संदिग्ध बना रहा है। हादसे में दूल्हे की मौके पर तो उसके बड़े भाई की मौत अस्पताल में हो गई। बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र से शादी में शामिल होने आए तीन लोग भी घायल हुए हैं।

-बीरबल साहू, एएसआइ, रेंगाखार थाना, छग पुलिस

Related Articles

Back to top button