ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

वन विहार ने किया समर कैंप का आयोजन वन्य प्राणियों को करीब से देख रोमांचित हुए बच्चे

भोपाल। वन विहार में शनिवार को स्‍कूली छात्र-छात्राओं के लिए सीजन के पहले समर कैंप का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक के 19 बच्चों ने इसमें भाग लिया। कैंप का आरंभ प्रतिभागियों को वन विहार के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर तथा वन विहार के अंदर कैसे व्यवहार करना चाहिए के बारे में बता कर किया गया। इसके पश्चात वन विहार के बारे में एक फिल्म दिखाई गई। साथ ही बच्चों को एक कार्टून फिल्म के माध्यम से शेर का महत्व बताया गया। इसके पश्चात सभी बच्चों को गोल्फ कार्ट में बैठाकर शेर, चीता, भालू, बाघ, कछुआ एवं स्नेक पार्क का भ्रमण कराया गया तथा उनके बारे में रोचक जानकारी दी गई। वन्‍य प्राणियों को करीब से देखकर स्‍कूली बच्‍चे काफी खुश और रोमांचित नजर आए। इन बच्‍चों ने तितली पार्क का भ्रमण करके तितलियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

स्वल्पाहार के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए एक ड्राइंग और पेपर क्राफ्ट की वर्कशाप आयोजित की गई, जिसमें संजय सोनकेशरिया ने बच्चों को ड्राइंग तथा पेपर क्राफ्ट बनाने के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने स्वयं ड्राइंग की पेपर क्राफ्ट बनाया। कैंप का समापन प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण की रक्षा की शपथ लेकर किया गया। संचालन अनामिका चोपड़े परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन के द्वारा किया गया। कैंप में वन विहार बायोलाजिस्ट विजय द्वारा रोचक जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button