ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार से दिनदहाड़े चार लाख की लूट आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा। शहर में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार से अज्ञात बदमाशों ने सरेराह 04 लाख रुपये की लूट कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

धरम टेकडी चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। वारदात बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बनगांव रिंग रोड की है। शनिचरा निवासी कांट्रेक्‍टर बिल्टू चटर्जी के मुताबिक दो बदमाश बाइक से कंस्ट्रक्शन साइट दिखाने के बहाने आए थे। जिसके बाद वो उनके साथ कार में पीछे बैठ गए और कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर जाने लगे। तभी रास्‍ते में बदमाशों ने चलती गाड़ी मे उन पर कट्‌टा अड़ा दिया और उनके पास से एक लाख रुपये कैश और 7 तोला वजनी सोने की चेन लूटकर ले गए। धरम टेकडी पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई है। वारदात स्‍थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button