ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

यादवेंद्र यादव के जरिये गुना अशोकनगर में सिंधिया की घेराबंदी करेगी कांग्रेस

भोपाल । अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा के राव देशराज यादव के पुत्र यादवेंद्र यादव के जरिये कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया की घेराबंदी करेगी। गुना और अशोकनगर जिले को सिंधिया का प्रभाव क्षेत्र है।

पिछले चुनाव में यहां के तीन विधानसभा क्षेत्र मुंगावली, बमोरी और अशोकनगर से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कारण तीनों विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। उपचुनाव में भाजपा ने तीनों को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत भी हासिल की।

पार्टी ने सिंधिया को घेरने के लिए उनके साथ पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायकों के क्षेत्र में चुनावी जमावट शुरू कर दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

इसके कारण कांग्रेस सरकार अल्पमत में आई और कमल नाथ को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद तीन सदस्यों ने और कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। नवंबर 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से आए सभी सदस्यों को उम्मीदवार बनाकर भरोसा जताया।

अशोकनगर की मुंगावली, अशोकनगर और गुना की बमोरी सीट से भाजपा प्रत्याशी जीते थे। भाजपा यहां कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए तैयारी में जुटी है। कांग्रेस भी सिंधिया को घेरने में कोई कसर नहीं रखना चाहती है, इसलिए ऐसे चेहरों को अपने साथ लेने के प्रयास चल रहे हैं, जो राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव रखते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा से जुड़े नेता यादवेंद्र यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।

यादव के परिवार को अशोकनगर, गुना और शिवपुरी क्षेत्र में सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव है। उनके परिवार से जिला पंचायत में तीन सदस्य हैं। मां बाई साहब यादव अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष की रह चुकी हैं। पत्नी और एक भाई जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र के भाई अजय यादव को सरकार ने पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।

संगठन में दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिंधिया की घेराबंदी के लिए यादव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे उनके समर्थकों के बीच यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस में उन्हें वो सम्मान मिलेगा, जो सिंधिया के भाजपा में आने के कारण नहीं मिल रहा था।

पार्टी को धोखा देने वालों से हिसाब करेंगे चुकता

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया था, उनसे आगामी चुनाव में हिसाब चुकता किया जाएगा। इसके लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। यादवेंद्र के आने से तीनों जिलों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में ऐसे कई नेता कांग्रेस में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button