ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

अदाणी पोर्ट को मिली अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त, 9 फीसद ग्रोथ से तोड़े सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अदाणी समूह (Adani Group) के अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्त होने के साथ ही जबरदस्त बढ़त की है। कंपनी ने बंदरगाहों पर कार्गो संचालन में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का सबसे बड़ा पोर्ट कार्गो वॉल्यूम है।

एपीएसईजेड ने एक बयान में कहा कि 33.9 करोड़ टन का यह अब तक का सबसे बड़ा बंदरगाह कार्गो है। फर्म ने मार्च में कुल कार्गो का लगभग 32 मिलियन टन संभाला, जो साल-दर-साल के आधार पर 9.5 प्रतिशत अधिक था, जबकि 11 बंदरगाह कुल पोर्ट वॉल्यूम का 25 प्रतिशत संचालित करते हैं। जुलाई 2022 के बाद यह पहली बार है जब वॉल्यूम 30 मिलियन टन के आंकड़े को पार कर गया है।

देश का सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक

भारत में APSEZ द्वारा संचालित कुल कंटेनर वॉल्यूम 8.6 मिलियन TEU (बीस-फुट समतुल्य इकाई) तक बढ़ गया। इससे साल-दर-साल के आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से अकेले 6.6 मिलियन TEU शामिल हैं। APSEZ ने 6,573 जहाजों, 40,482 सर्विस्ड रेक और ट्रकों, ट्रेलरों और टैंकरों के 48,89,941 यूनिट्स को डॉक किया। वित्तीय वर्ष के दौरान 155 मिलियन टन कुल कार्गो के साथ मुंद्रा भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह बना हुआ है।

अदाणी पोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों से लगातार अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, भारत के सभी कार्गो वॉल्यूम में वृद्धि को मात दे रहा है। एपीएसईजेड के सीईओ करण अदाणी ने कहा, “कार्गो वॉल्यूम में सुधार हमारे ग्राहकों के हम पर विश्वास का प्रमाण है।”

लॉजिस्टिक्स बिजनेस सेगमेंट में भी रिकॉर्ड

बंदरगाह कार्गो में रिकॉर्ड दर्ज करने के आलवा, लॉजिस्टिक्स बिजनेस सेगमेंट में भी रिकॉर्ड दर्ज की गई। कंटेनर रेकों ने 500,000 टीईयू (24 प्रतिशत वृद्धि) को पार करते हुए एक नया मील का पत्थर हासिल किया, जबकि बल्क कार्गो का परिवहन 14 मिलियन टन से अधिक हो गया। इस तरह इसमें 62 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button