ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

स्कूल संचालक पुस्तकें कापियां यूनिफार्म एक दुकान से खरीदने को नहीं कर सकेंगे बाध्य

इंदौर। स्कूल संचालक किताब, कापी और स्कूल ड्रेस किसी एक दुकान से खरीदने को बाध्य नहीं कर सकेंगे। कलेक्टर इलैया राजा टी ने स्कूल संचालकों, प्रकाशकों एवं विक्रेताओं की एकाधिकार को खत्म करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं।

स्कूल में संचालित प्रत्येक कक्षा के लिए अनिवार्य पुस्तकों की सूची विद्यालय के परीक्षा परिणाम के पूर्व अपने स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्कूल परिसर में भी सार्वजनिक स्थान पर सूची चस्पा करना होगी। पुस्तकों की सूची की एक प्रति अभिभावकों को प्रवेश के समय एवं परीक्षा परिणाम के समय तक उपलब्ध करना होगी।

अभिभावक पुस्तकों की उपलब्धता के आधार पर 15 जून तक क्रय कर सकेंगे। ऐसी स्थिति में अप्रैल माह में प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र में प्रथम तीस दिवस की अवधि 01 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक के मध्य का उपयोग विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन, व्यावहारिक व मनोवैज्ञानिक पध्दति से शिक्षण में किया जाएगा ।

दो से ज्यादा यूनिफार्म नहीं, तीन साल तक वही यूनिफार्म

साथ ही आदेश में कहा गया है कि कोई भी विद्यालय दो से अधिक यूनिफार्म निर्धारित नहीं कर सकेंगे। साथ ही कम से कम तीन सत्र तक इन यूनिफार्म में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिकोत्सव या अन्य किसी आयोजन पर किसी भी प्रकार की वेशभूषा को विद्यार्थियों या पालकों को खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button