ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

मण्डी बोर्ड की राशि से हांफा में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण अफसर नहीं दे रहे ध्यान

बिलासपुर। तखतपुर ब्लाक के हाफा जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। उस मार्ग को मंडी बोर्ड के मद से निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अधिकारी व ठेकेदार मिलकर सड़क की गुवत्ता में लापरवाही बरत रहे हैं। गुणवत्ताहीन मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का मिश्रण नहीं कर रहे हैं। इससे स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं।

तखतपुर विकासखंड के ग्राम हांफा मार्ग में मण्डी बोर्ड मद से हांफा मुख्य द्वार से गुड़ी तक लगभग 200 मीटर तक सात लाख 50 हजार की लागत से कांक्रीट युक्त सड़क सीसी रोड का निमार्ण कार्य चल रहा है। टेंडर के बाद ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्ट पर निर्माण किसी अन्य को दे दिया पेटी कांट्रेक्टर द्वारा सड़क निर्माण में जमकर लापरवाही बरती जा रही है।

ग्रामीणों की शिकायत है कि निर्माण के दौरान ही सड़क उखड़ने लगी। विरोध करने पर रिपेयरिंग की गई लेकिन रिपेयरिंग के दौरान फिर से घटिया मटेरियल उपयोग करने के कारण फिर दूसरी बार भी सड़क की मरम्मत करनी पड़ी लेकिन इस बार भी घटिया मटेरियल के चलते तीसरी बार सड़क की रिपेयरिंग शुरू हुई तो फिर से जीरो गिट्टी डालकर सड़क के ऊपर तेल पालिश जैसे कार्य होते देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ये गांव की मुख्य सड़क है जहां से सभी गाड़ियों का गाँव के अंदर प्रवेश होता है। इस सड़क पर भारी गाड़ियां भी चलती है निर्माण में ठेकेदार द्वारा गड़बड़ी की जा रही है।

अधिकारी मौन, ठेकेदार कर रहे मनमानी

सड़क निर्माण के दौरान ही अधिकारी गुणवत्ता का परीक्षण करते तो रिपेयरिंग की जरूरत ही नहीं पड़ती। दो माह में तीन बार मरम्मत उसमें भी अधिकारी शांत है। अब स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणइसकी शिकायत कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से करने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button