ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

कोरोना के 5880 नए केस पिछले दिन से 10 अधिक हर 100 में से 7 मरीज पॉजिटिव

कोरोना महामारी तेजी से फैलती जा रही है। पिछले 24 घंटों में भारत में 5880 नए मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह यह आंकड़ा जारी किया। दर्ज किए गए मामलों की संख्या एक दिन पहले की तुलना में 10 फीसदी अधिक है।

देश में अभी 35,199 एक्टिव मरीज हैं। मतलब इतने लोगों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। रिकवरी दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत होने के साथ कुल 44,196,318 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच, पिछले 24 घंटों में 14 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 53,09,79 हो गई है।

राष्ट्रीय दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं। इस तरह यहां एक्टिव केस की संख्या 2500 हो गई है। केरल के साथ ही महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल और राजस्थान उन प्रदेशों में शामिल है, जहां तेजी से मरीज मिल रहे हैं।

यूपी में शुरू हुई विशेष जांच

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने आपातकालीन वार्डों के साथ-साथ आउट पेशेंट विभाग में मरीजों के लिए रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) और एंटीजन टेस्ट का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button