ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Tansen ROB: तानसेन आरओबी का काम पूरा अब रेसकोर्स रोड जाने वालों को पड़ाव का नहीं लगाना पड़ रहा चक्कर

ग्वालियर। रेसकोर्स रोड से तानसेन रोड को जोड़ने वाला तानसेन आरोबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण पूरा हो गया है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यह शहरवासियों के लिए खोल दिया गया है। अब तानसेन रोड से रेसकोर्स रोड आने वाले लोगों को पड़ाव का चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। तानसेन से रेसकोर्स रोड पर चंद मिनट पर पहुंच रहे हैं। लोगों के वाहनों में ईधन व समय दोनों की ही बचत हो रही है। पड़ाव पुल का लोड भी कम हुआ है। इस आरओबी का निर्माण को पूरा होने में छह साल का समय लग गया है। हालांकि पुल के लोकार्पण की तारीख तय नहीं हुई है।

गाडर वाली पुलिया होते हुए रेसकोर्स रोड और तानसेन नगर रोड को जोड़ने के लिए वर्ष 2017 में इस आरओबी परियोजना शुरू की गई थी। सबसे पहले पीडब्ल्यूडी के सेतू संभाग ने आरओबी के दोनों ओर की सड़कों का निर्माण पूरा किया, जब कार्य रेलवे पटरी पर पहुंचा तो निर्माण की गति कछुआ चाल हो गई। अप्रैल 2022 में रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा किया। रेलवे के हिस्से का काम पूरा होने के बाद सेतू संभाग ने चार महीने बाद अपने हिस्से का कार्य शुरू किया है। तानसेन रोड से आरओबी तक की सड़क पूरी हो गई है।

तानसेन रेलवे ओवरब्रिज के यह हैं मुख्य तथ्य

– 2017 में शुरू हुआ रेसकोर्स रोड से गाडर वाली पुलिया होते हुए तानसेन नगर रोड पर आरओबी का निर्माण।

– 35.81 करोड़ है रेल ओवर ब्रिज की लागत ।

– 870 मीटर है आरओबी की लंबाई।

– 7.4 मीटर है आरओबी की चौडा़ई ।

तानसेन आरओबी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस पुल से लोग निकलना शुरू हो गए हैं। आरओबी के लोकार्पण की तारीख केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से तय होगी।

ज्ञानवर्धन मिश्रा, कार्यपालन यंत्री सेतू संभाग

Related Articles

Back to top button