ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ढहाए जाने के विरोध में रहवासी कलेक्टर आफिस में प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने मंदिर बनाने का पक्ष रखा

इंदौर। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी धंसने के बाद प्रशासन द्वारा ढहाए गए मंदिर के विरोध में रहवासी उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया है और शुक्रवार को मंदिर के आसपास के रहवासी बड़ी संख्या में कलेक्टर आफिस पहुंचे थे। यहां सभी ने मंदिर को ढहाने पर जमकर नारेबाजी की। साथ ही इन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को गिराने के बाद वहां के रहवासियों ने गुरुवार को ही संघर्ष समिति बनाई थी और मंदिर के पुर्ननिर्माण करने की मांग की थी। मंदिर को गिराने के विरोध में और मंदिर की संघर्ष समिति के समर्थन में राजवाडा व अन्य क्षेत्रों के बाजार बंद रखे गए थे।

शिवराज सिंह मंदिर बनाने के पक्ष में

इस बीच इंदौर में प्रदर्शन से पहले ही शिवराज ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वहां पर फिर से मंदिर बनाया जाना चाहिए। उनके इस ट्वीट को भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- “इंदौर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमने उस बावड़ी को भर दिया लेकिन वो मंदिर काफ़ी पुराना था..

मुझे यह उचित लगता है कि पूरी तरह से सुरक्षित रखते हुए सामंजस्य व सद्भाव के साथ वहां फिर से मंदिर स्थापित कर दिया जावे ताकि कॉलोनीवासी वहां वापस से पूजा-अर्चना कर सके -सीएम शिवराज सिंह

Related Articles

Back to top button