ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण रेड्डी भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना

संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व और अंतिम मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। किरण केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। किरण ने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों के कारण से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही है। यह एक राज्य की बात नहीं।

कांग्रेस लोगों के मत को नहीं समझ पा रही

किरण कुमार रेड्डी ने कहा, ‘एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है। वह अपने आप नहीं सोचता और न किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।’ रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। पार्टी ने तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न वे सही करना चाहते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि यही सोचना कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सबित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा के कारण मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। जोशी ने कहा, ‘किरण भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करेंगे, क्योंकि उनकी छवि बहुत साफ रही है।’

Related Articles

Back to top button