ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किए रामलला के दर्शन देखिए फोटो-वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अयोध्या पहुंच कर राम लला के दर्शन किए और महा आरती में हिस्सा लिया। दोनों नेता अपने विधायकों और समर्थकों के साथ यहां पहुंचे हैं।

लखनऊ से अयोध्या रवाना होने से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।’

बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे शिदे इससे पहले भी उद्धव के नायब के तौर पर वह अयोध्या आ चुके हैं। दूसरी बार वह महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री रहे आदित्य ठाकरे के साथ भी अयोध्या आए थे।

एकनाथ शिदे पिछली बार जब अयोध्या से लौटे, तो उसी के कुछ दिन बाद ही शिवसेना दो फाड़ हो गई थी। भाजपा के साथ गठबंधन करने के उपरांत अपने पहले दौरे पर आ रहे शिदे अयोध्या में पूरा दिन व्यतीत करेंगे। शिदे रामजन्मभूमि परिसर में करीब डेढ़ घंटा व्यतीत करेंगे।

वहीं फडणवीस ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं भगवान राम से आशीर्वाद लेने अयोध्या जा रहा हूं।’ अयोध्या में दोनों नेताओं के स्वागत में बड़े होर्डिंग लगे हैं।

संजय राउत बोले- यह हमारी नकल

उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम भी भगवान राम को मानते हैं। हम कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। लेकिन बीजेपी कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं आई। बाबरी कांड हुआ तो भाग गए…महाराष्ट्र में किसान बारिश और ओलावृष्टि से परेशान हैं लेकिन इन सभी मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए राज्य की सरकार अयोध्या चली गई। क्या भगवान राम उन पर कृपा करेंगे?… वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कौन असली कौन नकली।

Related Articles

Back to top button