ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

भिंड के युवक को 113 करोड़ आयकर नोटिस मामले में ईओडब्ल्यू ने एक्सिस बैंक से मांगे दस्तावेज

ग्वालियर। भिंड के युवक को आयकर विभाग द्वारा 113.8 करोड़ रुपये आयकर जमा करने का नोटिस थमाए जाने के बाद ग्वालियर में ईओडब्लू ने एक बार फिर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कथित फर्जी खाते के संबंध में एक्सिस बैंक प्रबंधन को जानकारी देने के लिए पत्र लिखा गया है। जांच अधिकारी नम्रता भदौरिया का कहना है कि इस मामले में 2020 में पहला नोटिस मिलने की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी परंतु हर बार बैंक प्रबंधन द्वारा अधूरी जानकारी दिए जाने से जांच उलझ रही है।

मूल रूप से भिंड के मिहोना में रहने वाले रवि गुप्ता टेलीकाम कंपनी में काम करते हैं। उन्हें आयकर विभाग का करोड़ों को नोटिस दिए जाने का मामला सबसे पहले 2020 में सामने आया था। इसकी शिकायत तब भी इओडब्ल्यू की ग्वालियर इकाई के पास की गई थी। मामले की विवेचना कर रहीं महिला सब इंस्पेक्टर नम्रता भदौरिया का कहना है सितंबर 2011 में एक्सिस बैंक की मुंबई में मलाड स्थित ब्रांच में युवक के नाम के दस्तावेज का उपयोग कर खाता खोला गया था, जिसमें करोड़ों को लेनदेन हुआ। जांच के दौरान बैंक से कई बार दस्तावेज व अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी मांगी लेकिन हर बार बैंक की ओर से आधी अधूरी जानकारी भेजी गई। इस कारण मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। अब दोबारा 27 मार्च 2023 को 113 करोड़ जमा किए जाने का नोटिस संज्ञान में आने के बाद फिर से एक्सिस बैंक को पत्र लिखा गया है।

जांच पूरी होने के बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर रवि का कहना है कि पीएमओ तक शिकायत करने के बाद भी एक्सिस बैंक ने उन्हें ई मेल कर इतनी ही जानकारी दी है कि यह खाता उनका नहीं है, परंतु आयकर विभाग तक यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर खाता किसका है, जिसकी वजह से उन्हें नोटिस मिल रहे हैं, इसलिए ईओडब्लू की जांच जरूरी है। इओडब्ल्यू द्वारा रवि के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, साथ ही उनके पास जो दस्तावेज हैं, वह भी दे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button