ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

यातायात थाना प्रभारी की टेबल पर वायरलैस के साथ शराब की बोतल वीडियाे वायरल

मुरैना। मुरैना यातायात थाना प्रभारी अखिल नागर का एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हाे गया है। इस वीडियो में वर्दी में बैठे यातायात प्रभारी की टेबल पर पानी की पानी की बोतलाें के साथ एक महंगी शराब की बोतल भी दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात थाने और थाना प्रभारी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी की दावा है कि कुछ महीने पहले अवैध शराब पकड़ी थी, उसकी लिखा-पढ़ी के लिए यह बोतल टेबल पर रखी थी।

एक पुराना कमरा नजर आ रहा वीडियो में

वायरल हुआ वीडियाे यातायात थाने के नए भवन के पास बने एक पुराने कमरे का बताया जा रहा है, जिसमें डली टेबल पर यातायात थाना प्रभारी अखिल नागर बैठे हैं। उनके सामने डली कुर्सियाें पर भी पुलिस की वर्दी में बैठे कई कर्मचारी दिख रहे हैं, जिनमें से किसी का चेहरा वीडियो में नहीं दिख रहा। यातायात थाना प्रभारी की टेबल पर पानी की दो बोतले, वायरलेस सेट, नमकीन के कुछ पैकेटों के साथ एक महंगी शराब की बाेतल दिख रही है। बोतल के आसपास या फिर किसी के हाथ में गिलास नहीं दिख रहा, लेकिन थाना प्रभारी धीरे-धीरे नमकीन को इस तरह खा रहे हैं, जिस तरह शराब के साथ चखना खाया जाता है। वायरल हुआ यह वीडियो सर्दी के दिनों का है, यानी कई महीने पुराना है, क्योंकि वीडियो में दिख रहे थाना प्रभारी व अन्य जैकेटों में दिख रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद लोग थाने को मयखाना बनाने जैसे आरोप लगाने लगे हैं।

वीडियो सर्दी के मौसम का

यह वीडियो सर्दी के दिनों का है। जब हमने एक कार में अवैध शराब पकड़ी थी, जिसे बाद में संबंधित थाने को दिया गया था। अवैध शराब के केस में पकड़ी गई शराब की पूरी जानकारी लिखनी पड़ती है, उसी के लिए यह बोतल टेबल पर रखी थी। जिस तरह इस वीडियो को प्रसारित किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है, कुछ लोगों का षड़यंत्र है, मेरी छवि खराब करने के लिए।

अखिल नागर, यातायात थाना प्रभारी, मुरैना

Related Articles

Back to top button