ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

: जिले के नए एसपी बोले-ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगी पुलिस की पाठशाला

सीधी। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने नवागत पुलिस अधीक्षक डा. रविन्द्र वर्मा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता पर जोर देंगे। अपराधों को रोकने का प्रयास होगा। शहर के यातायात व्यवस्था, अवैध शराब, नशीली सिरप सहित मादक पदार्थों पर अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। मीडिया से पहली बार उन्होंने मुलाकात कर अपराध पर निष्पक्ष जांच पर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के शिविर लगेंगे। इस दौरान अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रही। बता दें कि नवागत पुलिस अधीक्षक डा रविंद्र वर्मा वर्ष 2017 बैंच आईपीएस है। शुक्रवार को डाक्टर रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपराध को रोकने का प्रयास करेगी। शासन की मंशा अनुसार अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों पर शिकंजा कसा जाएगा। यातायात के त्रैमासिक बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पाट को लेकर योजना तैयार की जाएगी ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

लोगों को जागरूक होना होगाः

जिले की कमान संभालने के बाद चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिगों की दस्तयाबी अभियान चलाकर किया जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग के लिए सुनियोजित तरीके से दुरुस्त किया जाएगा। अभियान चलाकर अवैध रेत उत्खनन रोका जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की पाठशाला लगेंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर, स्कूल, कालेज और सार्वजनिक स्थान में जानकारी दी जाएगी। इंटरनेट के जरिए लोगों बहला फुसला कर घटना को अंजाम देते हैं। इन घटनाओं को रोकने लोगों को जागरूक होना होगा। इंटरनेट काल, फर्जी व्हाट्सएप मैसेज से सावधान रहना चाहिए। यदि इस तरह के फोन आते हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि युवा इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहें और साइबर क्राइम करने से बचें।

Related Articles

Back to top button