ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी पर शिवराज का हमला बोले- कांग्रेस देश की समस्या और कांग्रेस की समस्या राहुल

भोपाल। मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता छिन जाने के मुद्दे पर देशभर में सियासी माहौल गर्म है। इस मसले को लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। सीएम शिवराज ने कहा कि असल बात तो यह है कि आज कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। राहुल जी, यह ताला आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा? आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हैं। राहुल जी, आप पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। आपने पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया, मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर भी आपने सवाल उठाया। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब आपने ऑर्डिनेंस फाड़कर उनका अपमान किया था।

शिवराज ने आगे कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी जी, आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने मोदी जी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही? आपने ओबीसी का अपमान किया। आपको ओबीसी के अपमान का हक किसने दिया? क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है?

Related Articles

Back to top button