ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

देश में कोरोना के 4435 नए मामले मिले 15 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में 163 दिनों (पांच महीने और 13 दिन) के बाद कोरोना के 4,435 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 25 सितंबर को 4,777 मामले दर्ज किए गए थे। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। कोरोना से 15 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से चार लोगों की मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है। इसके अलावा, केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और मामले जोड़े हैं।

किसान आंदोलन से आई थी कोरोना की दूसरी लहर, शोध में दावा

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर भारत में संक्रमण के लिए सबसे अधिक किसान आंदोलन जिम्मेदार था। आंदोलन कर रहे किसानों के कारण पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में संक्रमण के मामलों में अचानक उछाल आई और घातक वैरिएंट अल्फा बी.1.1.7 ने भारी तबाही मचाई थी। भारत और यूरोपीय देश एस्टोनिया के सात संस्थानों की 15 जीन विज्ञानियों के शोध में यह दावा किया गया है। यह शोध बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग के जीव विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में किया गया। प्रो. चौबे ने बताया कि अल्फा बी.1.1.7 के भौगोलिक और सामयिक विस्तार के अध्ययन के दौरान पंजाब में संक्रमण की असामान्य वृद्धि भारत के अन्य राज्यों के प्रसार के उलट थी। करीब एक साल में पूरे हुए शोध में विज्ञानियों ने पाया कि यह वैरिएंट किसान आंदोलन से प्रभावित क्षेत्रों में अधिक पाया गया। इस अध्ययन की पहली लेखिका जाह्नवी पारासर के अनुसार अल्फा वैरिएंट सबसे पहले दिसंबर 2020 में दक्षिण-पूर्वी ब्रिटेन में मिला था।

अब तक के आंकड़े

इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,33,719 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.05 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button