ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

24 घंटे बाद जब सुनील सोलंकी का शव मिला… तो टूट गई आखिरी उम्मीद

इंदौर। पटेल नगर में बावड़ी धंसने की घटना के 24 घंटे बीतने के बाद रेस्क्यू टीम ने सुनील सोलंकी का शव निकाला। गुरुवार दोपहर जब हादसा हुआ था तब से ही सुनील की पत्नी अर्चना सोलंकी अपने पति सुनील सोलंकी के मिलने की राह तकती रही थी। हादसे के बाद उन्होंने अपने पति के मोबाइल पर फोन किया, वाट्स एप मैसेज किए। वाट्स एप पर उन्हें सीन का मैसेज दिखा तो आस जगी थी कि शायद वे सकुशल बाहर आ जाएंगे।
गुरुवार शाम होते-होते कुछ स्वजन सुनील द्वारा पहनी जाने वाली चप्पलें लाकर उन्हें दिखा रहे थे। देर रात तक वे अपने पति का इंतजार करती रही, वे उम्मीदों को टूटने नहीं देना चाहती थी। गुरुवार रात 12 बजे भी यही बोली कि उम्मीद है शायद वो मिल जाए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जैसे ही सुनील सोलंकी का शव मिला तो अर्चना की आखिरी उम्मीद भी टूट गई।
अर्चना ने बताया था कि गुरुवार को घर में पूजन होने कारण वह मंदिर में हवन में शामिल होने नहीं आई थी। सिर्फ पति ही हवन में शामिल होने आए थे।
बावड़ी में गिरे सुनील ने बावड़ी में कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन उन्हें किसी ने पानी में खिंच लिया तो वह बाहर नहीं निकल सके। वह रोटरी क्लब व साइकलिंग क्लब के सदस्य थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button