ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

Nestle India ने जारी किया अपना Interim Dividend, 27 रुपये का मिल रहा लाभांश

नई दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने अपने अंतरिम लाभांश (interim dividend) की घोषणा की है। जारी की गई पूरी शेयर पूंजी पर 2023 के लिए 27 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है। 12 अप्रैल, 2023 को होने वाली AGM में अगर सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया तो 8 मई, 2023 को साल 2023 के लिए और साल 2022 के लिए अंतरिम लाभांश का भुगतान किया जाएगा।

मिल रहा 27 रुपये का अंतरिम लाभांश

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी के 9,64,15,716 इक्विटी शेयर पर 10 रुपये के नाममात्र मूल्य के साथ जारी सब्सक्राइब्ड और पेड-अप शेयर पूंजी पर वर्ष 2023 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 27 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की मंजूरी दी गई है।

इससे पहले के लाभांश

इससे पहले 31 अक्टूबर 2022 को नेस्ले इंडिया ने 120 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश जारी किया था। वहीं, 21 अप्रैल 2022 को 65 रुपये का अंतिम लाभांश घोषित किया गया था।

अप्रैल में जारी होंगे तिमाही नतीजे

नेस्ले इंडिया 25 अप्रैल, 2023 को मार्च तिमाही के अपने नतीजे घोषित करने जा रही है। साथ ही, अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए कंपनी 21 अप्रैल, 2023 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है।

शेयरों में दिखी कमी

बुधवार को शेयर बाजार के अंतिम कारोबार तक Nestle India के शेयरों में कमी देखने को मिली। अंतिम कारोबार में यह 1.09 फीसद या 214.60 अंक गिरकर 19,460 रुपये में बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसके शेयर अधिकतम 19,695 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button