ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

इंदौर में सिलबट्टा मारकर गर्भवती पत्नी की हत्या चरित्र पर करता था शक

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने गर्भवती पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया और फरार हो गया। महिला काफी देर तक बेहोशी की अवस्था में पड़ी रही। उसके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। आरोपित उसके चरित्र पर शंका करता था। पहले भी उनमें विवाद होता रहा है। पुलिस ने रात में ही आरोपित को ढूंढा, लेकिन वह फरार हो गया। पूछताछ के लिए आरोपित की मां को हिरासत में लिया गया है। उसने भगाने में मदद की है।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब पौने दस बजे कर्बला कुआं की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दिन पूर्व ही रहने आए इरफान अली ने 27 वर्षीय पत्नी रुखसार पर हमला किया है। पुलिस पहुंची तब रुखसार खून से लथपथ घर में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मकान मालिक और रहवासियों की मदद से रुखसार को एमवाय अस्पताल भेजा, लेकिन रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।

चरित्र शंका के कारण मारपीट करता था आरोपित

टीआइ के मुताबिक, रात में धारा 307 (प्राण घातक हमला) की धारा लगाई थी। रुखसार की मौत के बाद मामले में धारा 302 (हत्या) लगा दी है। आरोपित रुखसार पर शक करता था। उसकी चार साल पूर्व ही शादी हुई थी। उसके दो और एक साल का बेटा है। रुखसार चार माह की गर्भवती थी। चरित्र शंका के कारण पहले भी उसकी पिटाई की थी। रुखसार की मां गांधीग्राम में ही रहती है। उसने पहले इरफान के साथ भेजने से मना कर दिया था, लेकिन मारपीट न करने का बोलकर ले आया। चरित्र शंका में इरफान शोएब नामक युवक पर भी चाकू से हमला कर चुका था।

घर से कपड़े लेकर भागता दिखा आरोपित

टीआइ के मुताबिक, आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिला। रात में सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपित कपड़े लेकर भागता दिखा। उसने परिचित मतिन को कॉल कर पुलिस की गतिविधि की जानकारी ली। मतिन ने बातों में उलझाया और टीआइ को सब बातें बताता रहा। पुलिस को पता चला कि वह अजमेर जा रहा है। रात में रेलवे स्टेशन पर छानबीन की, लेकिन आरोपित नहीं मिला। वह लोगों से फोन मांग कर मतिन से बात कर रहा था। देर रात पता चला कि उसे उसकी मां ने बता दिया था कि मतिन तो पुलिस वालों के साथ में ही है।

Related Articles

Back to top button