ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

नैनीताल घूमने का प्लान है तो नोट कर लीजिये नया नियम इन पर्यटकों को नहीं मिलेगी इंट्री

गर्मी के सीजन में सैर-सपाटा और पर्यटन भी बढ़ जाता है। उत्‍तराखंड का नैनीताल सदा से पर्यटकों का पसंदीदा स्‍थान रहा है। लेकिन यदि इस समय आप नैनीताल घूमने जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो जान लीजिये कि वहां प्रशासन ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसका ध्‍यान ना रख पाने पर हो सकता है आपको शहर में प्रवेश ही ना मिल सके। खबर यह है कि टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग कराने पर्यटक वाहनों को ही अब शहर में प्रवेश मिल पाएगा। गैर पंजीकृत होटलों में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों के वाहन एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिए जाएंगे। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक में यह फैसला लिया।

क्‍या है इस बदलाव की वजह

बैठक में पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि शहर के कई मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते है। एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोक तो दिया जाता है, मगर वहां बिजली, पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

30 से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

पर्यटक वाहनों की सुरक्षा को लेकर करीब 30 से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर सहमति बनी। शहर के भीतर जाम की स्थिति से निपटने को तल्लीताल लेकब्रिज टैक्स बूथ पर कर्मचारी बढ़ाने तथा कालाढूंगी मार्ग पर वाटरफाल के समीप सड़क पर वाहन पार्किंग बंद करने पर भी सहमित बनी।

23 अप्रैल से दोपहिया वाहनों को नहीं मिलेगा शहर में प्रवेश

हर साल रमजान की समाप्ति के बाद बाइकों से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है। जिससे शहर जाम हो जाता है। इस सीजन में दोपहिया वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

नैनीताल में 270 होटल व 80 होम स्टे ही रजिस्टर्ड

शहर में पर्यटन विभाग में महज 270 होटल व 80 होम स्टे ही पंजीकृत हैं जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व होमस्टे बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहे हैं। डीएम ने पंजीकृत होटलों व पार्किंग क्षमता की होर्डिंग बनाकर एंट्री प्वाइंट पर लगाने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए हैं। बिना पंजीकरण संचालित होटलों में चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button