ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ग्यारह साल के बच्चे को अगवा कर नाबालिगों ने की पिटाई

इंदौर। नाबालिग बच्चों ने एक 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। उससे वस्त्र उतरवाए और पिटाई कर धार्मिक नारे लगवाए। पुलिस ने अपचारी बालकों के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित हरेकृष्ण विहार कालोनी (निपानिया) का है। पुलिस ने अशर्फी कालोनी (खजराना) निवासी 11 वर्षीय कामिल की शिकायत पर तीन नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कामिल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह स्टार चौराहे के पास खेल रहा था। तीनों आरोपित उसके परिचित हैं। उन्होंने उससे कहा कि बायपास पर बेस्ट प्राइज के पास खिलौने बंट रहे है।

मारपीट का वीडियो भी बनाया

कामिल को खिलौने दिलवाने के बहाने अपचारी एडवांस एडेकमी के पीछे की तरफ ले गए और पिटाई शुरू कर दी।उससे धार्मिक नारे लगवाए गए। पिटाई का बाकायदा वीडियो भी बनाया गया। कामिल ने स्वजन को चोट बताई और बुधवार शाम थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने बच्चों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, मामला गंभीर है। बच्चों में इस तरह का द्वेष पहली बार देखने को मिला है। पुलिस स्वजन के माध्यम से बच्चों को समझाने की कोशिश भी कर रही है।

इंस्टाग्राम पर पिस्टल का फोटो, सिकलीगर को पकड़ा

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ सिकलीगर अभिजीत उर्फ जीतू को पकड़ा है। आरोपित से दो देशी पिस्टल, तीन कट्टे और दो कारतूस मिलें हैं। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, जीतू के एक साथी ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर दिया था। उससे लिंक तलाशी और बुधवार को जीतू उर्फ अभिजीत पुत्र अजीत पंजाबी निवासी बांकानेर मनावर जिला धार को पकड़ लिया

Related Articles

Back to top button