ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

रायपुर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मिली लाश दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में लिव-इन (Live-In-Relationship) में रह रही एक युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना रायपुर के लालपुर इलाके की है। यहां एक 30 वर्षीय युवती का शव उसके किराए के मकान में मिला है। बताया गया कि युवती यहां अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रह रही थी।

दरअसल, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पूरे मामले में फिलहाल मुख्य संदिग्ध युवती का लिव-इन-पार्टनर माना जा रहा है। रायपुर पुलिस का कहना है कि युवती के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती का शव 3 से 4 दिन पुरानी है। खबरों के अनुसार मृतक युवती महासमुंद की रहने वाली है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती युवक के साथ लिव इन में रहती थी। मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button