विदेश
पाकिस्तान पर बड़ा हमला, 2 कमांडर्स समेत 11 सैनिको की मौके पर ही मौत, इस गुट ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य में एक बार फिर फौज पर हमले की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी फौज के काफिले को घेरकर हमला किया गया। दो कमांडर्स समेत कुल 11 सैनिकों की मौत हो गई है।
सैनिकों के मारे जाने का दावा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने किया है। पाकिस्तान की सरकार, फौज या ISI की तरफ से अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। बलूचिस्तान में आम लोगों को घर से उठा लेने का आरोप पाकिस्तान की फौज पर लगता रहा है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में उस पर काफी हमले भी होते हैं।




